दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, 10 राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Weather News:दिल्ली समेत देश कई राज्यों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: बीजेपी आज जारी करेगी संकल्प पत्र, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: पहले चरण के चुनाव में अब कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी आज अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी करेगी।

लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी आज घोषणापत्र जारी करेगी, ‘वादों के पिटारे में क्या-क्या’, पीएम मोदी उठाएंगे पर्दा

बीजेपी घोषणापत्र में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विचार के प्रति अपने समर्थन को रेखांकित कर सकती है। मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जनसंख्या नियंत्रण की आवश्यकता पर जोर दिया है।

आवारा कुत्तों ने ली एक और मासूम की जान, 4 साल की बच्ची को घेर कर मार डाला

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में आवारा कुत्तों ने भीख मांगकर गुजारा करने वाले परिवार की एक 4 साल की बच्ची को घेर कर हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आप की अदालत: तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने 300 साल पुराना घर क्यों तुड़वा दिया? खुद बताया

तेलंगाना के सीएम और राज्य कांग्रेस के प्रमुख ए रेवंत रेड्डी का एक 300 साल पुराना घर था। जिसे उन्होंने अपनी मां को बताए बिना ही तुड़वा दिया था। जब मां को पता लगा तो वह बहुत नाराज हुईं।

अडानी को 12,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट क्यों दिए? आप की अदालत में रेवंत रेड्डी ने दिया जवाब

‘आप की अदालत’ में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से जब रजत शर्मा ने ये सवाल किया कि जब राहुल गांधी अडानी को ‘जेबकतरा’ कह रहे हैं तो फिर उन्होंने अपने राज्य में अडानी को 12,400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट क्यों दिए?

Aap Ki Adalat: ‘बेटी की शादी के वक्त केसीआर ने नहीं दिया बेल’, आप की अदालत में और क्या बोले रेवंत रेड्डी

आप की अदालत शो में इस बार पहुंचे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी। इस दौरान उन्होंने इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के तीखे सवालों का सामना किया। रेवंत रेड्डी ने इन सवालों का जवाब भी बखूबी दिया।

आप की अदालत: तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने अपनी लव स्टोरी को लेकर क्या कहा?

रेवंत ने इंडिया टीवी के कार्यक्रम में अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात की। रजत शर्मा ने उनसे पूछा कि आपकी शादी कैसे हुई तो उन्होंने बताया कि वह अरेंज लव कम हुई थी।

रजत शर्मा के शो ‘आप की अदालत’ में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘मोदी अधिकतम 214 से 240 लोकसभा सीटें जीत सकते हैं’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत के सवालों के खुलकर जवाब दिए और अपने जीवन से जुड़े तमाम अनसुने किस्सों पर बात की।

कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस ने 16 उम्मीदवारों की जारी की लिस्ट

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने 16 उम्मीदवारों की नई लिस्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट के मुताबिक मनीष तिवारी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं कंगना रनौत के खिलाफ पार्टी ने मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह को मैदान में उतारा है।

Aap Ki Adalat: ‘आप की अदालत’ में सवालों के जवाब दे रहे हैं तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इस समय ‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद हैं और इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे रहे हैं।

“…तो फिर पाकिस्तान में जीतना होगा”, आप की अदालत में रेवंत रेड्डी ने BJP के लिए क्यों कही ये बात?

आप की अदालत में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने India Tv के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के सवालों का खुलकर जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के 400 पार के नारे को लेकर निशाना साधा। उन्होंने बीजेपी को लेकर पूछे गए सवालों के बारे में भी बात की।